गजानन साईधाम का वार्षिकोत्सव कल
भीनमाल | स्थानीय ओडो की गली स्थित गजानंद साई धाम मंदिर का सांतवा वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। अमृतलाल प्रजापत ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर शुक्रवार सवेरे लाभ अमृत वेला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किशोरमल नवाजी वाणीगोता परिवार द्वारा मंदिर शिखर पर ध्वजा चढाने की रस्म निभाई जाएगी। इस दौरान दिनभर मंदिर में भजन कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समारोह के दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।