- Hindi News
- National
- शादियों के सीजन में जिलेभर में ओवरलोड बसों का ये नजारा आम, कार्रवाई के नाम पर डीटीओ बोले सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू होने पर कर देंगे
शादियों के सीजन में जिलेभर में ओवरलोड बसों का ये नजारा आम, कार्रवाई के नाम पर डीटीओ बोले- सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू होने पर कर देंगे
भीनमाल. शादियों की सीजन के चलते जिले भर में ओवरलोड वाहनों का ये नजारा हर तरफ देखा जा सकता है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे है। इनके खिलाफ कार्रवाई करने का जिम्मा डीटीओ के पास है, लेकिन शादियों की सीजन को छोड़ उन्हें कार्रवाई के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह का इंतजार है। डीटीओ नानजीराम गुलसर का कहना है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू होते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
हादसे को दे रहे निमंत्रण
लगेज से ओवरलोड चलती ये निजी बसे हादसे को निमंत्रण दे रही है। शहर के व्यस्ततम मार्गों पर बीच में रोककर सवारियों व सामान को उतारा जाता है ऐसे में आवागमन भी बाधित होता है। लंबी दूरी की बसे होने के कारण ज्यादा स्पीड में चलती है ऐसे में कई बार ज्यादा लगेज लदा होने से संतुलन बिगड़ने से हादसा हो सकता है।