एमपी पुलिस को चकमा देकर भागे पूनासा सरपंच के तीन साथ गिरफ्तार
गत 10 फरवरी को पूनासा सरपंच प्रकाश विश्रोई के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट लेकर पूनासा गांव पहुंची मध्यप्रदेश पुलिस को चकमा देकर सरपंच सहित अन्य आरोपियों के फरार होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश करने पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार सात वर्ष पूर्व एनडीपीएक्ट के मामले में पूनासा सरपंच प्रकाश विश्रोई एमपी जेल से फरार हो गया था। इस संबंध में मध्यप्रदेश पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर सूचना मिलने पर पूनासा पहुंची थी। पूनासा पहुंचने पर जैसे ही आरोपी को दबोचने की कोशिश की तो सरपंच सहित अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। मामले में पूनासा सरपंच को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य आरोपी पूनासा निवासी मोहनलाल पुत्र जगमालाराम विश्रोई, जगदीश पुत्र किशनाराम विश्रोई, पांचाराम पुत्र भगवानराम विश्रोई को स्थानीय पुलिस ने सोमवार रात में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने पर तीनों को जेल भेज दिया गया।