72 जिनालय पर रोडवेज की बसों का होगा ठहराव
भीनमाल | जैनतीर्थ 72 जिनालय पर अब राजस्थान रोडवेज की सभी बसों का ठहराव होगा। इसके लिए मुख्य प्रबंधक जालोर ने ७२ जिनालय बस स्टैण्ड पर ठहराव की स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि 72 जिनालय बस स्टैंड पर राजस्थान रोडवेज की बसों के ठहराव के संबंध में ओसवाल समाज सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष हेमराज मेहता ने मुख्य प्रबंधक जालोर को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया था। मेहता ने बताया कि 72 जिनालय पर अब बसों का ठहराव होने से दर्शनार्थ व शहर में आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।