पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षतिग्रस्त मार्ग से पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली

क्षतिग्रस्त मार्ग से पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल | निकटवर्ती वाडानया से सेवड़ी जाने वाला मार्ग 2017 में आई बाढ़ के बाद से ही क्षतिग्रस्त हालत में है। इस मार्ग से वाहन चालकों को आवागमन करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को वाडानया से एक ट्रेक्टर चालक ट्रॉली में चारा भरकर जा रहा था तभी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी खा गई। हादसे में ट्रेक्टर चालक बच गया। वीरमाराम सुथार ने बताया कि ढलान अधिक होने व मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ट्रॉली पलटी खा गई। वाडानया से सेवडी जाने वाले इस मार्ग की मरम्मत के लिए राजस्थान संपर्क में शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...