राजस्थान पेंशनर समाज की स्थानीय उपशाखा के तत्वावधान में गुरूवार को विकास भवन में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर हुआ। सचिव जगदीशप्रसाद बालोटिया ने बताया कि विकास भवन में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन सवेरे 9 से शाम 4 बजे तक हुआ। जिसमें दमा, गठियावात, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, मधुमेह, लीवर गेस्ट्रिक, पथरी, खांसी इत्यादि रोगों का परामर्श उपलब्ध करवाया गया। अध्यक्ष मांगीलाल सेन ने बताया कि पेंशनर समाज के तत्वावधान में हुए शिविर में विश्वबंधु स्वामी कृष्णानन्द महाराज की प्रेरणा से भारतीय सेवा समाज राजस्थान डालमिया ट्रस्ट दिल्ली की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर में १२५ मरीजों की जांच की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नंदराज दवे, नारायणसिंह, मघुश्याम गुप्ता, मीठालाल शर्मा, सांवलदास, नैनाराम चौहान, मदनलाल शर्मा, बाबूलाल, देवाराम वैष्णव, खीमाराम मेघवाल, शिवलाल लखारा सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।