भीनमाल | विभिन्न मागों को लेकर मनरेगा के तहत कार्यरत संविदाकर्मियों का पंचायत समिति के बाहर 18वें दिन भी सामूहिक अनिश्चतकालीन धरना जारी रहा। इसके बाद कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष मानाराम चौधरी ने बताया कि मनरेगा कार्मिकों की मांगे नहीं माने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके उदाराम देवासी, सोनाराम चौधरी, इकबाल खान सहित कई संविदाकर्मी उपस्थित रहे।