जांच दल ने जब्त किए सात घरेलू सिलेंडर
जांच दल ने जब्त किए सात घरेलू सिलेंडर
जालोर | जिला रसद अधिकारी राजेंद्रसिंह के निर्देशन में प्रवर्तन निरीक्षक जालोर नमिता नारवाल एवं प्रवर्तन अधिकारी पुष्पराज पालीवाल के दल द्वारा बागरा कस्बे में मुख्य बस स्टेंड एवं भीनमाल रोड़ पर स्थित मिठाई की दुकानों एवं रेस्टोरेंट्स की जांच की गई। इस दौरान घरेलु गैस के दुरुपयोग के रोकथाम के लिए छापामारी कर चार स्थानों पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक रूप से उपयोग करते हुए सात घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया।