कथा के समापन पर वाडाभाड़वी में हुआ मेले का आयोजन
भीनमाल | निकटवर्ती वाडाभाड़वी में चल रही जांभाणी सत्संग कथा के समापन पर मंगलवार को मेले का आयोजन हुआ। स्वामी भागीरथदास शास्त्री ने पाठ के बाद हवन का आयोजन करवाया। जिसमें वाडाभाड़वी सहित आसपाास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक पूराराम चौधरी, प्रधान धुखाराम राजपुरोहित, एईएन तेजाराम, गंगाराम, शिवगिरि महाराज, स्वामी चेतनप्रकाश, माधवाचार्य, भाखराराम, रामकिशन, किसनाराम खिलेरी, भूराराम सियाग, रतन खिलेरी, रामकिशन, पूनमाराम, गोपीचंद, कानाराम पंवार, कालूराम सियाग सहित कई लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन जयकरण खिलेरी ने किया।