पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वरेठा में 1 साल से नहीं बस की सुविधा, सड़क व पेयजल व्यवस्था भी बदहाल, ग्रामीण परेशान

वरेठा में 1 साल से नहीं बस की सुविधा, सड़क व पेयजल व्यवस्था भी बदहाल, ग्रामीण परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाडा पंचायत समिति के वणधर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला वरेठा गांव मूलभूत सुविधाओं से तरस रहा है। ५०० की आबादी वाला वरेठा गांव सीधा ग्राम पंचायत मुख्यालय से जुडाव नहीं होने के कारण यह वर्षों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। राज्य सरकार भले ही तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रही हो लेकिन इन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी तक नहीं मिल पाती है क्योंकि यहां ग्राम पंचायत मुख्यालय से कोई जनप्रतिनिधि पहुंचता ही नहीं है। गांव में मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, पेयजल के लिए कोई खास प्रबंध नहीं होने व राशन के लिए पंचायत मुख्यालय के चक्कर लगाना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

आवागमन के लिए नहीं है बस व्यवस्था : वरेठा रूट पर स्थित रोपसी, रामपुरा, लाखावास, सिलासन, भाटका इत्यादि गांवों में आज भी आने-जाने के लिए कोई वाहन की सुविधा नहीं है। गत बारिश में कोड़ी नदी तेज वेग से बहने से आलड़ी-रोपसी मार्ग पर बनी रपट पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी तभी से उक्त गांवों में चलने वाली एकमात्र बस पूर्ण रूप से बंद हो गई थी। अब ग्रामीणों को अपने स्तर पर ही सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण पैदल चलकर आलड़ी तक पहुंचते हैं तब जाकर आवागमन का साधन उपलब्ध हो पाता है। इन गांवों के लोगों को जब किसी डिलेवरी या एमरजेंसी केस में भीनमाल या रानीवाड़ा पहुंचना हो तो उस समय साधन उपलब्ध नहीं हो पाता है। किसी के पास खुद का वाहन उपलब्ध है तब तो हॉस्पिटल तक पहुंच जाते हैं कई गरीब परिवार के लोग बसे नहीं चलने से घंटों इंतजार करते रहते हैं।

समस्याओं का अंबार, ग्रामीणों को समय पर नहीं मिल पा रहा है राशन

भीनमाल. वरेठा में मुख्य रास्ते पर पसरी गंदगी।

भीनमाल. वरेठा गांव में टूटे जीएलआर को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | भीनमाल

रानीवाडा पंचायत समिति के वणधर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला वरेठा गांव मूलभूत सुविधाओं से तरस रहा है। ५०० की आबादी वाला वरेठा गांव सीधा ग्राम पंचायत मुख्यालय से जुडाव नहीं होने के कारण यह वर्षों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। राज्य सरकार भले ही तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रही हो लेकिन इन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी तक नहीं मिल पाती है क्योंकि यहां ग्राम पंचायत मुख्यालय से कोई जनप्रतिनिधि पहुंचता ही नहीं है। गांव में मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, पेयजल के लिए कोई खास प्रबंध नहीं होने व राशन के लिए पंचायत मुख्यालय के चक्कर लगाना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

आवागमन के लिए नहीं है बस व्यवस्था : वरेठा रूट पर स्थित रोपसी, रामपुरा, लाखावास, सिलासन, भाटका इत्यादि गांवों में आज भी आने-जाने के लिए कोई वाहन की सुविधा नहीं है। गत बारिश में कोड़ी नदी तेज वेग से बहने से आलड़ी-रोपसी मार्ग पर बनी रपट पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी तभी से उक्त गांवों में चलने वाली एकमात्र बस पूर्ण रूप से बंद हो गई थी। अब ग्रामीणों को अपने स्तर पर ही सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण पैदल चलकर आलड़ी तक पहुंचते हैं तब जाकर आवागमन का साधन उपलब्ध हो पाता है। इन गांवों के लोगों को जब किसी डिलेवरी या एमरजेंसी केस में भीनमाल या रानीवाड़ा पहुंचना हो तो उस समय साधन उपलब्ध नहीं हो पाता है। किसी के पास खुद का वाहन उपलब्ध है तब तो हॉस्पिटल तक पहुंच जाते हैं कई गरीब परिवार के लोग बसे नहीं चलने से घंटों इंतजार करते रहते हैं।

सड़क व पेयजल व्यवस्था का अभाव

वरेठा पहुंचने के लिए स्थित मार्ग भी पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। इधर गांव में बना जीएलआर का ऊपरी भाग टूट जाने के कारण पानी गंदा हो जाता है। जीएलआर में कभी-कभार ही पानी आने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे है। गांव में आज दिन तक नालिया नहीं बनी होने के कारण जीएलआर का पानी मुख्य मार्ग पर फैल जाता है जिससे कीचड़ हो जाता है। ग्रामीणों को राशन लेने के लिए वणधर जाना पड़ता है वहा पर भी राशन डीलर हाजिर नहीं होने से बैरंग लौटना पड़ता है।

हमारे ग्राम पंचायत मुख्यालय वणधर होने से हर समय परेशानी होती है। मुख्यालय बदलकर रोपसी व सिलासन कर दिए जाए तो हमको कम दूरी तय करनी पड़ेगी। गांव में पेयजल, सड़क, रोशनी की कोई व्यवस्था नही ंहोने से ग्रामवासी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे है। - शैतानसिंह, ग्रामवासी वरेठा

एक साल पूर्व गांव में आवागमन के लिए बस का संचालन होता था लेकिन वह भी अब बंद होने से हमको आलडी तक पैदल चलकर जाना पड़ता है। बस के संचालन, सड़क मार्ग मरम्मत व जर्जर जीएलआर को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया है। - वचनाराम मेघवाल, ग्रामवासी वरेठा

खबरें और भी हैं...