पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • त्रिदिवसीय सम्मेलन में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे गोशाला प्रतिनिधि

त्रिदिवसीय सम्मेलन में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे गोशाला प्रतिनिधि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल | गौशालाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित त्रिदिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बस को माघ चौक से झंडी दिखाकर रवाना किया। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए पृथ्वीराज कावेडी, अशोक धारीवाल, अमृतलाल डी. प्रजापत, शैतानसिंह, संदीप देसाई, श्रवण पटेल, राणमल शर्मा, वागाराम चौधरी, करणाराम पुरोहित, दानाराम, जोरसिंह देवडा, अल्पेश भाई, गुंजन भाई सहित कई कार्यकर्ता रवाना हुए। गौरतलब है कि जिले की जरूरतमंद गोशालाओं को एक करोड़ रुपए की सहायता प्रदान करेगी। समस्त गोशालाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिये गोचर विकास, वृक्षारोपण, तालाब आदि कार्यों पर जोर देकर उन्हें आर्थिक सशक्त बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...