पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम वॉल्टेज की समस्या को लेकर परेशान एमपी रोड के निवासी

कम वॉल्टेज की समस्या को लेकर परेशान एमपी रोड के निवासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के एमपी रोड मौहल्ले के लोगों ने कम वॉल्टेज आने की समस्या से निजात दिलाने के लिए डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। मौहल्ले में पिछले दो साल से कम वॉल्टेज आने की वजह से घरों में लगे विद्युत उपकरण नहीं चल रहे हैं। वार्ड संख्या 27 के लोगों ने सहायक अभियंता के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर बताया कि लंबे समय से कम वॉल्टेज आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में रमजान माह शुरू हो चुका है तथा गर्मी का मौसम होने से पंखे, कूलर, फ्रिज, एसी, पानी की मोटर नकारा साबित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मौहल्लेवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर मोहम्मद सलीम, गुलजार अहमद, हनीफ खां मोयला, नसीर खां, सलीम खां नायक, गनी खां सुराणा, गुलाब खां, इमरान, रफीक खान सहित कई मौहल्लेवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...