भीनमाल| लाईसेंसी शराब दुकानों पर खुदरा मूल्य से अधिक राशि वसूलने, रात्रि 8 बजे भी दुकानें खुली रखने पर एक व्यक्ति ने आबकारी आयुक्त को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। समाजसेवी कृष्ण कुमार राजपुरोहित की ओर से भेजे गए ज्ञापन में बताया कि लाइसेंसी दुकानों पर भी अंकित मूल्य से ज्यादा राशि वसूली जा रही है। ड्राई डे व रात्रि में आठ बजे बाद भी शहर में शराब की दुकानें खुली रहती है जिस पर पुलिस व आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है। ज्ञापन में बताया कि देर रात तक शराब ठेके खुले रहने से शराबियों का जमघट लगा रहता है जिससे शराब ठेके के पास रहने वाले लोग परेशान है फिर भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
रात्रि में 8 बजे बाद शराब दुकानें खोलने को लेकर कई बार आबकारी विभाग को भी अवगत करवाया गया मगर कार्रवाई नहीं की गई।