पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीनमाल में संकरी गलियों में बन रहे बहुमंजिला भवन, न पार्किंग, न ही सुविधाएं

भीनमाल में संकरी गलियों में बन रहे बहुमंजिला भवन, न पार्किंग, न ही सुविधाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में कई बहुमंजिला इमारतें आज भी नियमों की धज्जियां उड़ाकर खड़ी की जा रही है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूर्व में बनकर तैयार हुई व वर्तमान में निर्माणाधीन बिल्डिंगों में नियमों की अवहेलना की जा रही है। प्रशासन का ढीला रवैया होने के कारण इमारत मालिकों को अपनी मनमर्जी करने का भरपूर मौका मिल जाता है। ऊंचे रसूखात के चलते इन इमारत मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं हो पाती है। भूमाफियाओं की राजनीतिक पहुंच के चलते पालिका प्रशासन, राजस्व विभाग के अधिकारी नियम विरूद्ध हो रहे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई करने से हिचकिचा रहे हैं।

संकरी गलियों में खड़ी की बहुमंजिला इमारतेंं: शहर में कई ऐसे इलाकों में अवैध रूप से बहुमंजिला इमारते खड़ी की गई है जहां संकरी गलिया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में कभी आगजनी या अन्य दुर्घटना होने पर फायरबिग्रेड तक अंदर नहीं पहुंच सकती। इसके चलते आसपास रहने वाले लोगों को भी इन बहुमंजिला इमारतों की वजह से परेशानी हो रही है। कई जगहों पर अनुमति से ज्यादा ऊंचाई पर निर्माणाधीन होने की वजह से पालिका ने नोटिस भी जारी किए थे मगर फिर भी इनका निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।

रोक के बावजूद बन रहे अंडरग्राउंड : शहर में 2015 में आई बाढ़ से जहां एक ओर शहर में निचली बस्तियों में पानी भर गया था। वहीं कई इलाकों में बने अंडरग्राउंड पानी से घिर जाने से आसपास रहने वाले लोगों के लिए मुश्किल पैदा हो गई थी इसी को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका ने 2015 के बाद एक आदेश जारी कर शहर में अंडरग्राउंड निर्माण पर रोक लगा दी थी, मगर रोक के बावजूद भी शहर में अंडरग्राउंड निर्माण जोरों पर है। नगरपालिका की रोक के बावजूद वर्तमान में जगह-जगह कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स में अंडरग्राउंड निर्माणाधीन है। पालिका प्रशासन भी इस ओर कोई विशेष ध्यान नहींं दिए जाने से इन भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है। निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स पर ठोस कार्रवाई के अभाव में फिर शहर में बरसात के समय हालात विकट पैदा हो सकते है।

अधिकतर बहुमंजिला इमारतों में पार्किंग तक नहीं, आग लगने पर संकरी गलियों से नहीं पहुंंच पाती दमकल वाहन

भीनमाल. श्रीमाल नगर में निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग।

भास्कर न्यूज | भीनमाल

शहर में कई बहुमंजिला इमारतें आज भी नियमों की धज्जियां उड़ाकर खड़ी की जा रही है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूर्व में बनकर तैयार हुई व वर्तमान में निर्माणाधीन बिल्डिंगों में नियमों की अवहेलना की जा रही है। प्रशासन का ढीला रवैया होने के कारण इमारत मालिकों को अपनी मनमर्जी करने का भरपूर मौका मिल जाता है। ऊंचे रसूखात के चलते इन इमारत मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं हो पाती है। भूमाफियाओं की राजनीतिक पहुंच के चलते पालिका प्रशासन, राजस्व विभाग के अधिकारी नियम विरूद्ध हो रहे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई करने से हिचकिचा रहे हैं।

संकरी गलियों में खड़ी की बहुमंजिला इमारतेंं: शहर में कई ऐसे इलाकों में अवैध रूप से बहुमंजिला इमारते खड़ी की गई है जहां संकरी गलिया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में कभी आगजनी या अन्य दुर्घटना होने पर फायरबिग्रेड तक अंदर नहीं पहुंच सकती। इसके चलते आसपास रहने वाले लोगों को भी इन बहुमंजिला इमारतों की वजह से परेशानी हो रही है। कई जगहों पर अनुमति से ज्यादा ऊंचाई पर निर्माणाधीन होने की वजह से पालिका ने नोटिस भी जारी किए थे मगर फिर भी इनका निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।

रोक के बावजूद बन रहे अंडरग्राउंड : शहर में 2015 में आई बाढ़ से जहां एक ओर शहर में निचली बस्तियों में पानी भर गया था। वहीं कई इलाकों में बने अंडरग्राउंड पानी से घिर जाने से आसपास रहने वाले लोगों के लिए मुश्किल पैदा हो गई थी इसी को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका ने 2015 के बाद एक आदेश जारी कर शहर में अंडरग्राउंड निर्माण पर रोक लगा दी थी, मगर रोक के बावजूद भी शहर में अंडरग्राउंड निर्माण जोरों पर है। नगरपालिका की रोक के बावजूद वर्तमान में जगह-जगह कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स में अंडरग्राउंड निर्माणाधीन है। पालिका प्रशासन भी इस ओर कोई विशेष ध्यान नहींं दिए जाने से इन भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है। निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स पर ठोस कार्रवाई के अभाव में फिर शहर में बरसात के समय हालात विकट पैदा हो सकते है।

भीनमाल. माघ कॉलोनी में बनी बहुमंजिला बिल्डिंग।

भीनमाल. पीपली चौक के पास संकरी गली में निर्माणाधीन बिल्डिंग।

पार्किंग की नहीं कोई व्यवस्था

नियम विरुद्ध बन रही बिल्डिंगों में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से स्टाफ से लेकर ग्राहक भी वाहन मुख्य सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं। जिससे अन्य वाहनों को गुजरने में परेशानी उठानी पड़ती है। कई बिल्डिंगों में रोक के बावजूद अंडरग्राउंड तो बना हुआ है लेकिन अंदर जाने के लिए पार्किग व्यवस्था नही की गई है। अंडरग्राउंड को पुराने सामान रखने के लिए उपयोग में लिया जा रहा है।

शहर में निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग मालिक अगर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं तो इनके विरूद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मेरे कार्यकाल से पूर्व कुछ बिल्डिंग मालिकों को नोटिस भी जारी किए हुए है। -अरूण कुमार शर्मा, अधिशाषी अधिकारी भीनमाल

खबरें और भी हैं...