पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्कार शिविर में बच्चों को संस्कृति व मूल्यों से कराया परिचित

संस्कार शिविर में बच्चों को संस्कृति व मूल्यों से कराया परिचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती भालणी गांव में स्वामी भागीरथदास आचार्य के सानिध्य में युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन व प्ररेणा स्वरूप श्रीमद् जंभवाणी कथा व बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया हुआ। स्वामी सुदेवानंद आचार्य के मार्गदर्शन में सात दिवसीय इस शिविर में बच्चों व युवा पिढ़ी के करीब 80 छात्रों का चयन किया जा चुका है। इस साप्ताहिक शिविर में छात्रों को हमारी प्राचीन धरोहर, सांस्कृतिक व मूल्यों से परिचित कराया जाएगा तथा विशेष रूप से गुरु जंभेश्वर भगवान की शिक्षाओं का ज्ञान दिया जाएगा। शिविर में विश्नोई समाज के लड़के और लड़कियों को गुरू जंभेश्वर के जीवन-चरित्र, 29 धर्म-नियमों, शब्दवाणी, साखी-भजन साहित्य, बिश्नोई गौरव-गाथा, विद्यार्थी दिनचर्या, सामान्य ज्ञान, योग, प्राणायाम, हवन-यज्ञ विधि, करियर अवसरों जांभाणी संस्कारों से अवगत करवाकर उनके मार्गदर्शन के बारे में जानकारी दी जा रही है। जांभवाणी कथा व बालसंस्कार शिविर का समापन मंगलवार को होगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जयंती विश्नोई, जेताराम मांजु, भावेश, बाबुलाल विश्नोई, भगवानाराम, श्याम खिलेरी, जयकिशन विश्नोई, ओमप्रकाश विश्नोई, ग्राम सेवक भजनलाल विश्नोई, लादुराम जांगु, प्रवीण खिलेरी सांकड़ सहित बड़ी संख्या में विश्नोई समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...