वाडाभाडवी में भागवत कथा के दौरान भाईचारा बढ़ाने का किया आह्वान
भीनमाल. वाडाभाडवी में भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालु।
भास्कर न्यूज | भीनमाल
निकटवर्ती वाडाभाडवी के जंभेश्वर मंदिर में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन भागीरथदास शास्त्री ने कथा का वाचन किया। शास्त्री ने कहा कि कलयुग में अधर्म का प्रभाव बढ गया है जिसमें गौसेवा, मानव सेवा, पशु-पक्षियों की सेवा करके धर्म के मार्ग को आगे बढाया जा सकता है। युवा संत रामाचार्य ने कहा कि हम हमारे मीठे वचनों के द्वारा आपसी मतभेद मिटाकर भाईचारा व प्रेम का वातारण निर्माण कर अपने जीवन को धन्य बना सकते है। इस अवसर पर माधवाचार्य, चेतनप्रकाश, राघवाचार्य ने भी अपने प्रवचनों में विश्रोई धर्म को सबसे उच्च धर्म व पर्यावरणप्रेमी बताया। इस अवसर पर हरिंगाराम खिलेरी, ट्रस्ट अध्यक्ष भाखराराम, रामकिशन खिलेरी, कानाराम पंवार, भागीरथराम, प्रवीण, विरमाराम, लादूराम सियाग, मोहनलाल खिलेरी, बाबूलाल सियाग सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।