पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारी 21 से तीन दिन तक रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

कर्मचारी 21 से तीन दिन तक रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. एडीएम को ज्ञापन सौंपते पंचायती राज सेवा परिषद के अधिकारी।

भास्कर न्यूज | जालोर

राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद व राज्य सरकार के मध्य हुए समझौते को लागु करने की मांग को लेकर पंचायतीराज सेवा परिषद के आंदोलन के पाचवें चरण में 21 से 23 मई तक विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसको लेकर तीनों संघों के पदाधिकारियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर विकास अधिकारी भीनमाल राकेश पुरोहित, सुरेशकुमार कविया, पीईओ संघ के मांगाराम देवासी, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष भाणाराम बोहरा, जिला मंत्री केसरसिंह, प्रवक्ता केवाराम, मदनसिंह, समुंद्रसिंह, पारसमल मेघवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...