- Hindi News
- National
- भाजपा का ग्राम स्वराज अभियान 5 मई तक चलेगा, गांवों में किया जाएगा प्रचार
भाजपा का ग्राम स्वराज अभियान 5 मई तक चलेगा, गांवों में किया जाएगा प्रचार
जालोर| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार अंबेडकर जयंती से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचने के लिए सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, निशक्तजन आयुक्त, उपाध्यक्ष पशुपालन बोर्ड, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख सहित भाजपा के सातों प्रधान, जिला परिषद सदस्य, नगर परिषद जालोर के सभापति, भीनमाल एवं सांचौर के नगर परिषद के अध्यक्ष सहित भाजपा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा मोर्चों के पदाधिकारीगण को प्राधिकृत किया गया है।