पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षेंमकरी खीमज माता मंदिर में त्रिशूल प्राण प्रतिष्ठा 10 मई को

क्षेंमकरी खीमज माता मंदिर में त्रिशूल प्राण प्रतिष्ठा 10 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी 9 व 10 मई को क्षेंमकरी माताजी मंदिर में लगाए जाने वाले त्रिशूल की प्राण प्रतिष्ठा व फलेचुन्दडी कार्यक्रम को लेकर रविवार को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में बैठक आयोजित हुई। गायत्री शक्तिपीठ के महेश व्यास ने बताया कि त्रिशूल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 9 मई को 1008 कलशों की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा नगर परिक्रमा करने के पश्चात क्षेंमकरी माताजी मंदिर पहुंचेगी। 10 मई को त्रिशूल की प्राण प्रतिष्ठा व फलेचुन्दडी कार्यक्रम आयोजित होगा। प्राण प्रतिष्ठा व फलेचुन्दडी कार्यक्रम दीपकभाई केशाजी पुरोहित के सौजन्य से आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जेठाराम माली, कोलचंद सोनी, नैनाराम चौहान, नरपतसिंह राव, मोहन परिहार, हिरालाल सोलंकी, बंशीधर, हितेश खण्डेलवाल, प्रदीप शर्मा, रामलाल, जेवरीलाल, हरिकृष्ण, मोतीलाल सोलंकी, गेनाराम पुरोहित, दिनेश भाटी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...