पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल समस्या को लेकर एक दिवसीय धरने में फुटा गुस्सा

पेयजल समस्या को लेकर एक दिवसीय धरने में फुटा गुस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. पेयजल समस्या को लेकर धरने को संबोधित करते पार्षद पुखराज विश्नोई।

एक्सईएन ने दिया एक सप्ताह बाद 48 घंटे में सप्लाई देने का दिया आश्वासन

भास्कर न्यूज | भीनमाल

शहर में लंबे समय से हो रही पेयजल की समस्या को लेकर मंगलवार को पार्षद पुखराज विश्रोई के नेतृत्व में लोगों ने उपखंड कार्यालय के आगे एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी ज्ञापन दिया गया। धरना स्थल पर पहुंचे अधिशाषी अभियंता डीसी डांगी ने एक सप्ताह बाद ४८ में सप्लाई देने का आश्वासन दिया। पार्षद पुखराज विश्रोई ने कहा कि पेयजल समस्या को लेकर स्थाई समाधान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। अधिकांश वार्डो में पांच से सात दिन के अंतराल पर मुश्किल से आधे घंटे की पेयजल सप्लाई की जा रही है जिससे अधिकांश लोग निजी टैंकर मंगवाकर अपना गुजारा कर रहे है। विश्नोई ने विधायक पूराराम चौधरी को आडे हाथों लेते हुए कहा कि विधायक राजनीतिक श्रेय लेने की बात कर रहे है लेकिन राजनीतिक तो वो कर रहे है क्योंकि उनके राज में ही जनता पानी के लिए तरस रही है। किसान नेता सुरेश व्यास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहर में ९६ घंटे में पेयजल सप्लाई करने का समय निर्धारित किया हुआ है फिर भी अधिकारियों की उदासीनता के चलते संकट उत्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर जनहित संघर्ष समिति के शेखर व्यास, किसान नेता विक्रमसिंह पूनासा, रमेश राठी, रामलाल पुरोहित, मदन पुरोहित, प्रकाश विश्रोई, सर्जनसिंह राठौड, प्रवीण राणावत, दिनेश भट्ट, शंकरलाल बंजारा, गोरखाराम घांची, प्रेमदास वैषव, दीपक कुमार दर्जी, वचनाराम, प्रकाश माली, चुनीलाल राजपुरोहित, सुखराम महेश्वरी, खेतसिंह, प्रवीण कुमार, रतनाराम बंजारा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह रखी मांगें

धरने के दौरान लोगों ने सभी वार्डो में ४८ से 72 घंटे में पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने, नर्मदा ईआर व डीआर प्रोजेक्ट का कार्य जल्द पूर्ण करने, कच्ची बस्तियों में निवास करने वालों के लिए पाइप लाइन बिछाने, जहा-जहा ज्यादा पेयजल संकट है वहा विभाग द्वारा टैंकरो से जलापूर्ति करने की मांग रखी। इस पर अधिशाषी अभियंता डीसी डांगी ने एक सप्ताह के बाद ४८ घंटे में सप्लाई देने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...