पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीनमाल में नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर कल

भीनमाल में नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल| राजस्थान पेंशनर समाज की स्थानीय उपशाखा के तत्वावधान में गुरूवार को विकास भवन में आयोजित होगा। मंगलवार को वराहश्याम सभा भवन में हुई पेंशनर समाज की बैठक में सचिव जगदीश प्रसाद बालोटिया ने बताया कि नगरपालिका के सामने स्थित विकास भवन में नि:शुल्क आयुर्वेग्दिक चिकित्सा शिविर का आयोजन गुरूवार को प्रात: 9 बजे से सांय 4 बजे तक होगा। जिसमें दमा, गठियावात, जोड़ों का दर्द, धुटनों का दर्द, कमरदर्द, मधुमेह, लीवर गेस्ट्रिक, पथरी, खांसी इत्यादि रोगों का परामर्श नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। अध्यक्ष मांगीलाल सेन ने बताया कि पेंशनर समाज के तत्वावधान में होने वाले शिविर में विश्वबंधु स्वामी कृष्णानन्द महाराज की प्रेरणा से भारतीय सेवा समाज राजस्थान डालमिया ट्रस्ट दिल्ली द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शिविर में अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर परामर्श व इलाज करेगी। सेन ने बताया कि रोगियों को दवाई नाम मात्र के शुल्क पर उपलब्ध रहेगी। जिसमें 600 रूपये तक की दवाई मात्र 100 रूपये में दी जायेगी। बैठक में नैनाराम चौहान, मदनलाल शर्मा, बाबूलाल, देवाराम वैष्णव, खीमाराम मेघवाल, शिवलाल लखारा सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...