बासड़ा धनजी से भीनमाल पहुंची महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
स्थानीय जसवंतपुरा रेल फाटक के नजदीक रविवार को दोपहर 1 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जालोर से जीआरपी पुलिस के पहुंचने के बाद घटना के चार घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम हो पाया। रेलवे पुलिस के अनुसार बासडाधनजी निवासी अनेक कंवर प|ी हडमतसिंह राजपूत उम्र 60 वर्ष रविवार को घरेलू कार्य के कारण भीनमाल आई थी। दोपहर करीब 1 बजे जसवंतपुरा फाटक के पास किसी महिला ने शव पड़े होने की सूचना रेलवे पुलिस को दी। इस पर रेलवे पुलिस फोर्स ने शव को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि पोस्टमार्टम सांय 4 बजे ही हो पाया क्योंकि भीनमाल में जीआरपी थाना नहीं होने के कारण जीआरपी पुलिस जालोर से पहुंचती है। जानकारी के अनुसार महिला के पति की मृत्यु भी विवाह के 6 बाद बीमारी के चलते हो गई थी। तभी से महिला अपनी सास के साथ रहती थी रविवार को वह घर से गांव में स्थित राशन की दुकान पर गई थी इसके पश्चात भीनमाल आई थी। करीब 3 बजे परिवारों वालों को महिला के मौत की सूचना मिली। जीआरपी पुलिस ने बताया कि महिला किस ट्रेन की चपेट में आई है इस बारे में जानकारी नहीं है।