पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मालवीय नगर से रीको औद्योगिक क्षेत्र का मार्ग अवरूद्ध होने से राहगीर हो रहे परेशान

मालवीय नगर से रीको औद्योगिक क्षेत्र का मार्ग अवरूद्ध होने से राहगीर हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने रिको जाने वाला मार्ग कई साल से अवरुद्ध होने से शहरवासी परेशान हैं। फोटो| भास्कर

होती है परेशानी

मार्ग बंद होने के कारण मालवीय नगर जाने के लिए करडा चार रास्ता से आने वाले बाईपास मार्ग होकर जाना पड़ता है जिससे परेशानी हो रही है। अगर पालिका प्रशासन इस मार्ग को शीघ्र खुलवाता है तो लोगों को राहत मिलेगी। -बलवंत सारण, औद्योगिक क्षेत्र भीनमाल

पानी एकत्रित होने व झाडिय़ों से अटा होने के कारण यहां से कोई आवागमन नहीं कर पाता

भास्कर न्यूज | भीनमाल

डाकघर के पास से रिको की तरफ जाने वाला मार्ग पिछले कई सालों से अवरूद्ध है। इस मार्ग पर गंदा पानी एकत्रित होने व झाडिय़ों से अटा होने के कारण यहां से कोई आवागमन नहीं कर पाता है। इस मार्ग से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। मालवीय नगर से रिको औद्योगिक क्षेत्र में जाने के लिए यह सीधा मार्ग होने के बावजूद सालों से बंद है। इस कारण मालवीय नगर से रिको औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है। इधर, नगरपालिका प्रशासन ने इस मार्ग को खोलने के लिए कभी कोई कवायद ही नहीं की है। दरअसल यह मार्ग पूर्व में शुरू था, लेकिन पिछले कई सालों से निजी हॉस्पिटल का पानी फैलने की वजह से यहां गंदगी पसर गई। इससे लोगों का आवागमन करना मुश्किल हो गया है। मार्ग पर झाडिय़ां उग जाने के कारण यह बंद की स्थिति जैसा है।

कई विभाग के है कार्यालय : मालवीय नगर से रिको औद्योगिक क्षेत्र से मिलने वाले इस मार्ग पर जलदाय विभाग, पुलिस थाना, डाकघर, वन विभाग कार्यालय स्थित है। ऐसे में रिको क्षेत्र के लोगों को इन विभागों में घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। अगर, समय रहते इस मार्ग को नहीं खोला गया तो यह मार्ग अतिक्रमण की भेंट चढ़ सकता है। इस कदर झाडिय़ां उग आई है कि आगे की स्थिति स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। इसी मार्ग में जलदाय विभाग के वॉल्व लगे हुए हैं। जिससे गंदा पानी वॉल्व में चला जाता है इसको लेकर कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है।

मार्ग खुलवाएंगे

मेरी भीनमाल में हाल ही पोस्टिंग हुई है। जलदाय विभाग के पास स्थित इस मार्ग के बारे में फिलहाल मुझे जानकारी नहीं है। अगर मार्ग ब्लॉक है तो शीघ्र ही इसे खुलवाया जाएगा। -अरूण कुमार शर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका भीनमाल

खबरें और भी हैं...