चौधरी के राष्ट्रीय सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
भीनमाल | स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतवीर चौधरी के एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। जिलाध्यक्ष विकास मांजू ने बताया कि चौधरी के राष्ट्रीय सचिव बनने से एनएसयूआई को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला महासचिव लक्ष्मणसिंह राव, हनुमान फागोतरा, जिला महासचिव करमीराम देवासी, प्रकाश बागली, दिनेश मांजू, जिला सचिव नरसीराम देवासी, छात्रसंघ महासचिव दिनेश विश्नोई, सुरेश सोलंकी, सुनील गोदारा, महेंद्र रांगी, सुरेश ढाका, संजू जन्नत सहित कई लोग मौजूद रहे।