पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीनमाल में दिव्यांग अभिनंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भीनमाल में दिव्यांग अभिनंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय मनसुखानंद आश्रम श्रीमाली ब्राह्मणों की बगेची में मानवता परिवार संस्थान के तत्वावधान में दिव्यांग सेवा अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन विदुशेखर जोधपुर एवं किशोर दवे बाड़मेर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान अतिथियों की ओर से दिव्यांग बालकों का मंगल तिलक व गुड प्रसाद प्रदत्त कर पुष्प मल्लिका से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कमल ठाकुर जोधपुर तथा कैलाश कुमार, रवि दवे ने दिव्यांगों को नर सेवा नारायण सेवा एवं निशक्त को प्रथम गणेश मानकर सेवा प्रकल्प की सराहना की। पूर्व नपाअध्यक्ष हीरालाल बोहरा एवं जन संघर्ष समिति के संयोजक शेखर व्यास ने भी कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट किए। राधा कृष्ण दवे, बाबूलाल दवे सेवाडिया, मोहनलाल दवे ने भी मानव से मानवता की ओर सेवा प्रकल्प की योजना की जानकारी लेकर हरसंभव सहयोग व सहकार देने की बात कहीं। केशव दवे एवं प्रकल्प प्रभारी रवि टी दवे ने सभी यात्रा प्रवास में सभी मातृशक्ति व बंधुजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश दवे नवीन द्वारा किया गया। पुष्कर कमेटी के राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने उद्बोधन में पांच दिवसीय यात्रा को स्वर्णिम अवसर बताया उन्होंने कहा कि यह यात्रा सोमनाथ से जूनागढ़ तक विविध दर्शनीय स्थल की परिक्रमा करेगी। कार्यक्रम में अर्पण केयर संस्था के सुरेंद्र त्रिवेदी, प्रवीण एम दवे, डॉ घनश्याम व्यास सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...