भीनमाल| शनिवार को कर्नाटक में भाजपा सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमें लोकतंत्र की सच्ची जीत बताई। जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लोकतंत्र को फिर बचाया गया है। जिस प्रकार राज्यपाल ने भाजपा को उठा-पटक करने का मौका देकर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आसूराम देवासी, प्रवक्ता शिवनारायण विश्रोई, हनीफ खां राह, जिला कोषाध्यक्ष चेलाराम देवासी, जीवसिंह निम्बावास, मुकनसिंह अरणु, लक्ष्मणसिंह राव, दिनेश बंजारा, एडवोकेट ईश्वरसिंह देवडा, सुरेश कुमार सोलंकी, शकूर खां नांदिया, शौकतअली बेहलीम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।