भीनमाल| निकटवर्ती वाडाभाडवी से एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मोटरसाइकिल चुराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 23 जनवरी 2018 को वाड़ाभाडवी में चल रही धार्मिक कथा के दौरान जोगाऊ निवासी नरेश कुमार पुत्र भागीरथराम विश्रोई ने नरता ग्राम सेवक जालाराम विश्रोई की मोटरसाइकिल चुराई थी जिस पर आरोपी को शनिवार को जोगाऊ से गिरफ्तार किया। मोटरसाइकिल इससे पूर्व बरामद की गई थी उस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था।