पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुंजार मालदेव व सतीमाता मंदिर के वर्षगांठ समारोह में उमड़े श्रद्धालु

जुंजार मालदेव व सतीमाता मंदिर के वर्षगांठ समारोह में उमड़े श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय महावीर चौराहा पर शनिवार को जुंजार मालदेव सोलंकी व सती माता के नूतन मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर अमर ध्वजारोहण व प्रसादी का आयोजन हुआ। इससे हवन व भजन संध्या में देशी वीणा भजनों पर प्रस्तुति दी गई। भजन संध्या में देर रात तक श्रद्धालुओं ने मधुर भजनों का आनंद लिया। वर्षगांठ को लेकर दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर पादरा मठाधीश मंगलगिरी महाराज, प्रेमभारती महाराज गजीपुरा, कुलदीपभारती महाराज झरडेश्वर, शक्ताईनाथ महाराज का सानिध्य रहा। कार्यक्रम में नगरपालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी, जबरसिंह, चंदनसिंह धनवाडा, वागसिंह खानपुर, बलवंतसिंह, हरिसिंह, कालूसिंह, हडमतसिंह, भवानीसिंह, अमृतलाल प्रजापत, लालाराम देवासी, आसुराम माली, मुकेश महेश्वरी, गणपतलाल बोहरा, राजमल सुथार, रसूल खान, रमेश माली, नारायणसिंह परिहार, जसवंतसिंह, डायालाल सुथार, लाखाराम देवासी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भीनमाल. सतीमाता मंदिर की वर्षगांठ पर उपस्थित श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...