पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो साल बाद भी परिवहन विभाग नहीं हुआ शिफ्ट, किराए के चुकाए साढ़े चार लाख

दो साल बाद भी परिवहन विभाग नहीं हुआ शिफ्ट, किराए के चुकाए साढ़े चार लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. जसवंतपुरा रोड पर नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय।

भीनमाल। बजट व्यय का ब्यौरा दर्शाता जमीन पर गिरा बोर्ड।

2016 में ही कर दिया था सुपुर्द

हमने जिला परिवहन कार्यालय का सिविल कार्य पूर्ण कर जनवरी 2016 को ही परिवहन विभाग को सुपुर्द कर दिया था। भवन में विद्युत कनेक्शन के लिए दूसरी विंग कार्य करती है उसने भी करीब 7 माह पूर्व ही कार्य पूर्ण किया है। ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए ट्रैक नए मैप के अनुसार बनेगा इस कारण इसका निर्माण नहीं करवाया है। -आरपी नवल, सहायक अभियंता सानिवि भीनमाल

परिवहन कार्यालय फिलहाल किराए के भवन में संचालित हो रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा नया भवन सुपुर्द मेरे कार्यकाल से पहले किया गया था। भवन में बिजली, इंटरनेट व ट्रैक सुविधा नहीं होने के कारण इसे शिफ्ट नहीं किया गया था। इस माह के अंत तक इसे जसवंतपुरा रोड पर नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कर देंगे। ट्रैक भी जल्द ही तैयार करवाया जाएगा। - नानजीराम गुलसर, जिला परिवहन अधिकारी भीनमाल

2 साल में 4 लाख का राजस्व नुकसान

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जनवरी 2016 में जिला परिवहन कार्यालय का निर्माण कर परिवहन विभाग को सुपुर्द कर दिया था इसके पश्चात परिवहन विभाग को बिजली, टेलीफोन, इंटरनेट इत्यादि कनेक्शन के लिए कवायद करनी थी मगर विभाग दो साल तक हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। वर्तमान में जिला परिवहन कार्यालय का मासिक कराया १६४०० रुपए है ऐसे में जनवरी 2016 से अप्रेल 2018 तक ४ लाख ४२ हजार ८०० रुपए किराया चुका कर राजस्व को नुकसान पहुंचाया है जबकि नया भवन जनवरी 2016 को भवन का सिविल कार्य पूर्ण कर परिवहन विभाग को सुपुर्द कर दिया था। मौके पर जमीन पर पड़ा बोर्ड 7 मार्च 2015 को कार्य पूर्ण होकर ७० लाख २६ हजार ६९७ रुपए की अनुमानित लागत बता रहा है।

एक ही दिन हुआ था शिलान्यास व उद््घाटन

भीनमाल में जिला परिवहन कार्यालय का उद्घाटन 17 अगस्त 2013 को जसवंतपुरा रोड पर किराए के भवन में कांग्रेस सरकार के तत्कालीन परिवहन राज्यमंत्री वीरेंद्र बेनीवाल के द्वारा किया गया था इसी दिन जसवंतपुरा रोड पर जिला परिवहन कार्यालय के आवंटित भूमि पर मंत्री द्वारा नए भवन के लिए शिलान्यास भी किया गया था। ऐसे में करीब 5 वर्ष से यह भवन किराए पर चल रहा है इधर शिलान्यास के 3 वर्ष बाद ही यह भवन बनकर तैयार हो गया था।

परिवहन विभाग ने कभी विद्युत तो कभी इंटरनेट कनेक्शन का बहाना बनाते हुए दो वर्ष बीता दिए मगर नए भवन में कार्यालय शिफ्ट नहीं हो पाया।

खबरें और भी हैं...