भीनमाल| भोमिया राजपूत युवा परिषद के तत्वावधान में स्थानीय पंचवटी भोमिया राजपूत छात्रावास में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। भोमिया राजपूत युवा परिषद के जिलाध्यक्ष सर्जनसिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर में भोमिया राजपूत समाज के जिले भर से युवा रक्तदान में भाग लेंगे। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष वरदसिंह पांथेडी, कांग्रेस नेता ऊमसिंह राठौड, अजीतसिंह बाली, उमसिंह परिहार, डॉ. वीरप्रतापसिंह सिसोदिया, महेंद्रसिंह निम्बावास, भभूतसिंह भाडवी उपस्थित रहेंगे।