रामसीन. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। फोटो| भास्कर
भास्कर न्यूज. रामसीन
कस्बे के रामसीन मूडतरासीली के बीच दो वाहनों की आमने-सामने कि भिड़त में एक जने की मौत हो गई। पुलिस में मामला दर्ज कर शव परिजनों को सुर्पद किया। हैडकांस्टेबल लादाराम मेघवाल ने बताया कि शनिवार को शिफ्ट कार भीनमाल से रामसीन की ओर जाते समय तेज व लापरवाही से वाहन चला रहा था एक टेम्पो चालक रामसीन से मूडतरासीली आ रहा था आमने सामने कि टक्कर में टैम्पो चालक मांगीलाल पुत्र सांकलाजी प्रजापत निवासी सुमेरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको गुजरात के पालनपुर रैफर किया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को भीनमाल पीएम करवाकर शव परिजनों को सुर्पुद किया। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निगेटिव न्यूज सेक्शन
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है