पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोमिया राजपूत युवा परिषद के 21 युवाओं ने किया रक्तदान

भोमिया राजपूत युवा परिषद के 21 युवाओं ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर मे स्थित पंचवटी भोमिया राजपूत छात्रावास में रविवार को भोमिया राजपूत युवा परिषद जालोर के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन पीर शान्तिनाथ महाराज के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए ऊमसिंह राठौड़ ने कहा कि रक्तदान जैसा दान और कुछ भी नहीं है। रक्तदान से हम दूसरों के प्राणों की रक्षा कर महान कार्य करते हैं। भोमिया राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष वरधसिंह पाथेड़ी ने कहा कि युवा ऐसे कार्यक्रमों के जरिए देश सेवा मे भागीदार बनें। महासभा के संरक्षक भेरसिह दहिया ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। भीनमाल के पूर्व प्रधान मोहब्बतसिंह चौहान ने इस प्रकार का एक नेक कार्य जारी रखने की अपील की। वहीं युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष आमसिंह परिहार ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर भोमिया राजपूत युवा परिषद के जिला अध्यक्ष सर्जनसिंह राठौड़ ने बताया कि कुल 21 युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर भोमिया राजपूत युवा परिषद पाली के जिला अध्यक्ष वीरप्रतापसिह सोसोदिया, भभूतसिंह भाडु, हिरसिंह किबला, महेन्द्रसिह निम्बावास, राणसिंह जितपुरा, रामसिंह धामसीन, जबरसिंह कावतरा, लालसिंह कोमता, चन्दनसिंह डाभी, ब्लड बैंक राजकीय अस्पताल जालौर के प्रभारी डॉ पूनम टांक, हड़मताराम, शंकरलाल गर्ग, प्रवीण वैष्णव, चिरनजीलाल, शयामसुन्दर आदि मौजूद थे।

भोमिया राजपूत युवा परिषद जालोर के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया

भीनमाल. भोमिया राजपूत छात्रावास में रक्तदान करते हुए समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...