पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्नेहमिलन में समाज के अधिकारियों से नाम के पीछे माली उपनाम की गुजारिश

स्नेहमिलन में समाज के अधिकारियों से नाम के पीछे माली उपनाम की गुजारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माली समाज के स्नेह मिलन समारोह में बालिका शिक्षा पर दिया जोर

भास्कर न्यूज | भीनमाल

संत श्री लिखमीदास सेवा संस्थान भीरू ग्रुप माली समाज की ओर से क्षेंमकरी माता तलहटी पर स्थित माली समाज भवन में रविवार को समाज के जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारी व प्रवासी बंधुओं का स्नेहमिलन समारोह का आयोजन हुआ। स्नेह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत तहसीलदार माधाराम सोलंकी ने कहा कि माली समाज वर्तमान में विकास की ओर अग्रसर है। बड़े पदों पर आसीन समाज के लोगों से अपने नाम के पीछे माली जोड़ने की बात कही।

राजकीय महिला महाविद्यालय जालोर के प्रोफेसर बाबूलाल देवड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता व जान-पहचान को बढ़ाते है। समय-समय पर समाज के लिए स्नेह मिलन, प्रतिभावान सम्मान समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान करते रहना चाहिए ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता रहे। विशिष्ठ अतिथि प्रधानाध्यापिका सीतादेवी ने कहा कि हमारे समाज में अभी भी गांवों में बालिका शिक्षा की कमी खल रही है इसके लिए हमे मिलकर प्रयास करना होगा तभी बालिका शिक्षा को बढावा मिलेगा। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना चाहिए ताकि वो आगे जाकर समाज का नाम रोशन कर सके।

सांख्यिकी निरीक्षक रघुवीरसिंह ने कहा कि समाज को एक एसी शिक्षण संस्था की जरूरत है जो युवा पीढी को कॅरियर, अध्ययन के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त कर सके। समारोह को डॉ. खुशाल सुंदेशा, दूर संचार जेटीओ आशाराम, व्याख्याता शंकुतला गहलोत, एबीईईओ आहोर लहरीराम, भोपालगढ कॉलेज ओआरएस कैलाश सैनी, रेलवे लोको इंस्पेक्टर पूनमाराम गहलोत, खेराज भाटी, गुमानमल परमार, जयरूपाराम माली, भीरू ग्रुप के सचिव भंवरलाल सोलंकी, जगदीश परमार, हंजारीमल परमार, पारसमल सांखला, सीएल गहलोत, सीए जितेन्द्र माली, किशोर सांखला, पारसमल माली सहित जिले भर के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रवासी बंधुओं के साथ समाज के चिकित्सक, इंजीनियर, एडवोकेट, सीए, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, भामाशाह, उद्योगपति, व्यापारी, प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

भीनमाल. क्षेमंकरी माता तलहटी स्थित माली समाज भवन में स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित समाजबंधु।

खबरें और भी हैं...