पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 72 जिनालय बस स्टैंड को एक्सप्रेस बसों में इंद्राज करने की मांग

72 जिनालय बस स्टैंड को एक्सप्रेस बसों में इंद्राज करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
72 जिनालय बस स्टैंड को एक्सप्रेस बसों में इंद्राज करने की मांग

भास्कर न्यूज | भीनमाल

ओसवाल समाज सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष हेमराज मेहता ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर स्थानीय 72 जिनालय बस स्टेण्ड को एक्सप्रेस बसों में इंद्राज करने की मांग की है। मेहता ने बताया कि 2013 में 72 जिनालय के आगे बस स्टेण्ड घोषित किया था जो साधारण बसों में इंद्राज है लेकिन एक्सप्रेस बसों में इस बस स्टेण्ड का इंद्राज नहीं होने के कारण एक्सप्रेस बसों का यहा ठहराव नहीं होता है। 72 जिनालय प्रसिद्ध तीर्थस्थल होने के कारण यहा दर्शनार्थी बाहरी राज्यों से एक्सप्रेस बसों के जरिए आते है मगर बस का ठहराव नहीं होने के कारण उन्हें शहर में आकर उतरना पड़ता है और फिर टैक्सी किराए करके 72 जिनालय जाना पडता है।

खबरें और भी हैं...