विद्यार्थियों ने थाने का भ्रमण कर समझी पुलिस की कार्यप्रणाली
आदर्श विद्या मंदिर के बच्चों ने सोमवार को पुलिस दिवस पर पुलिस थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को भी समझा और बडे होकर देश की सेवा करने की भी प्रेरणा ली। विद्यार्थियों ने काउंटर से लेकर मालखाना, लॉकअप, कम्प्यूटर रूम व थाना प्रभारी रूम को देखा और हथियार, वायरलेस सिस्टम, पुलिस सुरक्षा कवच, एफआईआर लिखने सहित अन्य जानकारी ली।
इस मौके पर थाना प्रभारी कैलाशचंद्र मीणा ने बच्चों को पुलिस कर्तव्य के बारे में जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों के सवालों का जवाब देकर जिज्ञासाओं को शांत किया और थाने की विभिन्न कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया। इसके अलावा ट्रैफिक नियम समेत सुरक्षा के कई अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर एएसआई कुंदनसिंह देवड़ा, फगलुराम, हेड कांस्टेबल डूंगराराम चौधरी, अमरसिंह व भरत कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
भीनमाल. पुलिस दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर के छात्रों ने ली पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी।
भास्कर न्यूज | भीनमाल