पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ११ सूत्री मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा निशुल्क दवा योजना का बहिष्कार

११ सूत्री मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा निशुल्क दवा योजना का बहिष्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ ने 11सूत्री मांगपत्र के समर्थन में सोमवार को पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को ज्ञापन सौंपा। संघ के संरक्षक सांवलाराम चौधरी ने बताया कि गत 15 मार्च से मुख्यमंत्री पशुधन नि:शुल्क आरोग्य दवा योजना के बहिष्कार के तहत संघ की 11 सूत्री मांगपत्र के समर्थन में मांगे नहीं जाने तक जिले के समस्त पशुचिकित्सा उप केन्द्रो, पशु औषधालयों, पशु चिकित्सा सहायकों द्वारा नि:शुल्क दवा योजना में बहिष्कार जारी रहेगा।

ज्ञापन में पशुधन सहायक का वेतन मेलनर्स के समान करने, पदनाम परिवर्तन करने, वेटेनरी नर्सिंग काउंसिल का गठन करने सहित कई मांगे सम्मिलित है। इस अवसर पर लखमाराम पुरोहित, जितेन्द्रसिंह, शंकराराम, जयंतीलाल, गोपालराम, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, गणपत विश्रोई, भगवानाराम, सुरेश, भंवरलाल सहित कई पशु चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे।

भीनमाल. मांगों को लेकर संयुक्त निदेशक को ज्ञापन सौंपते पशु चिकित्साकर्मी।

खबरें और भी हैं...