पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बागोड़ा में 40 किमी दूर भीनमाल से दमकल के आने तक सब कुछ जलकर हो जाता है राख

बागोड़ा में 40 किमी दूर भीनमाल से दमकल के आने तक सब कुछ जलकर हो जाता है राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागोड़ा | उपखंड मुख्यालय पर दमकल की सुविधा नहीं होने से आगजनी होने पर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूचना देने पर 40 किमी दूर भीनमाल से मौके पर पहुंचने में दमकल को एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है, मगर इस दौरान घटनास्थल पर सब कुछ जलकर राख हो जाता है। गर्मी के मौसम में खेतों में खड़ी फसलों में आगजनी की घटनाएं आम बात है। दमकल आने तक ग्रामीणों को अपने स्तर पर पानी व मिट्टी से आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। गौरतलब है कि गत 17 मार्च को बोखारानाडा रास्ते पर एक बेरे पर तथा 30 मार्च को क्षेत्र के दामण निवासी हरजीराम पुत्र कालाराम के खेत में आग लगने से जेवर, नकदी व ईसबगोल की फसल जल गई थी जहां मौके पर दमकल के पहुंचने पर सब कुछ जल चुका था।

उपखंड मुख्यालय पर दमकल की लंबे समय से मांग की जा रही है मगर अब तक जनप्रतिनिधियों की ओर से केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। भीनमाल या जालोर से दमकल आने तक घटना स्थल पर सब कुछ जलकर राख हो जाता है। -जुगसिंह चौहान, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, बागोड़ा

खबरें और भी हैं...