बकाया ऋण में मिलेगी 50 हजार की छूट
भीनमाल| मुख्यमंत्री बजट भाषण के तहत बैंक व सहकारी समितियों के चालू व अवधिपार ऋणी सदस्यों के बकाया ऋण में 50 हजार तक ऋण माफी घोषणा की गई है। दी जालोर सेन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि सभी ऋणी सदस्यों को ऋण माफी के लिए आधार कार्ड व भामाशाह कार्ड समिति स्तर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति में 16 अप्रेल तक जमा कराना है।