निजी विद्यालय संघ की बैठक आयोजित
भीनमाल| क्षेंमकरी माता तलहटी में निजी विद्यालय संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निजी विद्यालय संघ के समस्त कार्यक्रम एवं बैठकों का आयोजन नियत समय पर शुरू करने, व्यक्तिगत मनमुटाव दूरकर संघ हित में कार्य करने, जिला मुख्यालय पर समस्या समाधान शिविर मई के प्रथम सप्ताह में आयोजित करने सहित कई मुद्दो पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सुखराम, ललित, हनमानसिंह, हेमन्त आहोर, ललित दहिया, दिनेश दवे, जबराराम, मताराम, जगदीश चौधरी, हनुमानाराम, ओमप्रकाश, मफाराम सहित कई निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।