विधायक एवं प्रधान ने सुनी जनसमस्याएं
धुम्बडिया| कस्बे में शुक्रवार को भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी एवं प्रधान धुखाराम राजपुरोहित जन समस्या समाधान संपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से रूबरू हुए। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है जिससे गांवों का विकास हुआ है। इस मौके प्रधान पुरोहित ने भी भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना की।