भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी बनाए
आहोर| भाजपा युवा मोर्चा जालोर जिलाध्यक्ष हिंगलाज दान चारण के निर्देशानुसार सोशल मीडिया जिला प्रभारी आनंद प्रजापत ने टीम सोशल मीडिया विधानसभा सहप्रभारियों की घोषणा की। जिसमें सांवलाराम चौधरी लेटा को जालोर विधानसभा प्रभारी, श्रवण पूरी गोस्वामी ऊण को आहोर, अशोक विश्नोई विरावास को सांचौर, हरीश देवासी जेरण को भीनमाल, चेतन पुरोहित पंचेरी को रानीवाड़ा प्रभारी बनाया गया।