पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रणजी का गोलिया में श्मशान भूमि पर अतिक्रमण का जताया विरोध

रणजी का गोलिया में श्मशान भूमि पर अतिक्रमण का जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती रणजी का गोलिया में श्मशान भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन कर इसका विरोध जताया। जानकारी के अनुसार रणजी का गोलिया भीनमाल बी में राजकीय भूमि खसरा नंबर ८९२ में श्मशान भूमि पर गांव के रेखाराम कलबी द्वारा अतिक्रमण किया जा जा रहा है। अतिक्रमी ने ग्राम पंचायत भागलभीम द्वारा करवाए जा रहे चार दीवारी निर्माण कार्य को रूकवा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार को भी अवगत करवाया जा चुका है मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन द्वारा कार्रवाई नही करने से अतिक्रमी के हौसले बुलंद है।

भीनमाल. राजकीय भूमि पर किए अतिक्रमण का विरोध जताते हुए ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...