पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान पर सामान लेने आता और गल्ले से रुपए चोरी कर ले जाता

दुकान पर सामान लेने आता और गल्ले से रुपए चोरी कर ले जाता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकानदारों ने मोबाइल कैमरे से पकड़ा और पुलिस को सौंपा

भिवाड़ी| शहर के अलवर बाइपास स्थित एक कमर्शियल मार्केट की एक दुकान के गल्ले से दुकानदार को चकमा देकर रुपए निकालने वाले आरोपी को दुकानदारों ने मंगलवार काे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि आशियाना आंगन के समीप कमर्शियल मार्केट में अग्रवाल सुपर स्टोर के मालिक पवन अग्रवाल की ओर दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि कुछ माह से उसकी दुकान के गल्ले से नकदी चोरी हो रही थी। उसे किसी ग्राहक द्वारा सामान खरीदने के दौरान रुपए चोरी कर ले जाने की आशंका थी। इस पर उसने मंगलवार को अपना मोबाइल कैमरा चालू करके एक जगह छुपा दिया। थोड़ी देर में एक युवक उनकी दुकान पर सामान लेने आया। यह अक्सर उसकी दुकान पर आता है। उसने दूध देने की बात कही। जिस पर अग्रवाल दुकान से बाहर दूध का पैकेट लेने आ गए। इसी बीच युवक ने उसके गल्ले में हाथ देकर नकदी निकाल ली और पेंट की जेब में रख ली। युवक के सामान लेकर जाने के बाद जब उन्होंने गल्ला चैक किया तो उसमें से नकदी गायब थी। जिसके बाद उन्होंने मोबाइल की रिकॉर्डिंग चैक की। जिसमें उक्त युवक गल्ले में हाथ देकर नकदी निकालता और जेब में रखता नजर आया। इसकी सूचना उन्होंने आसपास के दुकानदारों को दी। जिस पर अधिकांश दुकानदारों ने उसे पहचान लिया। थोड़ी देर में युवक फिर से मार्केट में नजर आया तो दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी अक्षय कुमार निवासी बाबल हाल कोनार्क सोसायटी भिवाड़ी को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...