पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिशासी अभियंता को बीडा से वापस नगर परिषद अलवर लगाया

अधिशासी अभियंता को बीडा से वापस नगर परिषद अलवर लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| अधिशासी अभियंता विनीत नगायच को वापस नगर परिषद अलवर में यथावत कर दिया गया है। इसके आदेश नगरीय विकास विभाग ने 17 अप्रैल को जारी कर दिए हैं। इससे पहले नगायच का स्थानांतरण भिवाड़ी यूआईटी में किया गया था, जो कि तकनीकी तौर पर गलत था। नगरीय विकास विभाग की ओर से यह आदेश 5 अप्रैल को निकाले गए थे, जबकि भिवाड़ी यूआईटी का अस्तित्व 2 अप्रैल को ही खत्म हो चुका था और यह बीडा बन चुका था। ऐसे में यूआईटी से नगरीय विकास विभाग का नियंत्रण 2 अप्रैल को ही समाप्त हो गया और यह उद्योग विभाग के अधीन हो गया। इस मामले को भास्कर ने उठाया तो विभाग की आंखें खुली और पुन: आदेश जारी कर नगायच को स्थानांतरणाधीन दर्शाते हुए नगर परिषद अलवर में यथावत कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...