पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
भिवाड़ी | शहर के यूसीएसकेएम स्कूल में मंगलवार को गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए 150 परिंडे लगाए गए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रभात कौशिक ने पर्यावरण के प्रति जागरूक व प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण से आशय केवल पेड़ पौधों का संरक्षण नहीं है बल्कि जल, पशु, पक्षी व संपूर्ण प्रकृति से है। रोटरी क्लब के बृजमोहन अग्रवाल ने बच्चों के पर्यावरण संबंधी सवालों का समाधान किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के हरीश गौड, एलएन शर्मा आदि थे।