पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ आज

बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी | सेवा भारती समिति भिवाड़ी की ओर से बुधवार को बाल संस्कार केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा। सेवाभारती के मंत्री विनोद कुमार साह ने बताया कि फूलबाग के समीप स्थित वाल्मिकी बस्ती में बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ बीएमए के निर्वाचित अध्यक्ष बृजमोहन मित्तल बुधवार शाम चार बजे करेंगे। साह ने बताया कि सेवा भारती की ओर से शहर में पहले से ही सात केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। जहां बस्तियों के बच्चों को शिक्षा व संस्कार देने का कार्य किया जाता है। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

खबरें और भी हैं...