पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिर्फ अंबेडकर पर हो भाषण, जाति पर भड़काऊ बोल पर होगी कार्रवाई

सिर्फ अंबेडकर पर हो भाषण, जाति पर भड़काऊ बोल पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी | डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर शनिवार को पुलिस और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिले में धारा 144 रविवार तक प्रभावी होने के कारण किसी को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। उपखंड अधिकारी तिजारा कपिल यादव ने बताया कि कार्यक्रमों में केवल डॉ. भीमराव राम जी अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर भाषण दिए जा सकेंगे। किसी जाति, धर्म, संप्रदाय, संगठनों के प्रति भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय शांति समिति की 7 अप्रैल को हुई बैठक में मिले निर्देशों की अनुपालना में बिना अनुमति सभा नहीं होगी। रैली भी नहीं निकाल सकेंगे। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि भिवाड़ी में किसी भी तरह की सभा की किसी ने अनुमति नहीं ली है। टपूकड़ा व तिजारा में जरूर कार्यक्रमों की सूचना है। वहीं सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से गश्त करने व एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह से शांति व्यवस्था भंग न हो। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तक केवल तिजारा में एक सभा की अनुमति दी गई थी।

खबरें और भी हैं...