जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, हवन किया
भिवाड़ी | मदर्स टच पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन का आयोजन भी किया गया। साथ ही विद्यालय में बैसाखी पर्व भी मनाया गया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गुरु गोविंद के जीवन संस्मरण से बच्चों को अवगत कराते हुए खालसा पंथ की स्थापना की जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों ने बैसाखी के रंग में रंगकर गिद्धा व भंगड़ा नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी।