रोचक रहे क्रिकेट के मुकाबले
भिवाड़ी | भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा चल रहे सद्भावना क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में रविवार को चार मैच हुए। भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक दिनेश बेदी ने बताया कि पहले मैच में भिवाड़ी टाइगर का मुकाबला सोनू क्रिकेट क्लब टीम से हुआ। टॉस जीतकर भिवाड़ी टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन उनकी टीम 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में सोनू क्रिकेट क्लब की टीम ने 13 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 90 रन बना दिए और सोनू क्रिकेट क्लब की टीम ने 6 विकेट से मैच जीता। दूसरा मैच फ्रेंड क्लब का सुपर लाइंस की टीम से हुआ। फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में सुपर लाइंस की टीम 16 ओवर में सिर्फ 62 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फ्रेंड्स क्लब ने 84 रन से मैच जीता। तीसरा मैच भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब का भिवाड़ी स्पॉर्टन क्लब की टीम से हुआ। टॉस जीतकर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उनकी टीम 20 वें ओवर में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भिवाड़ी स्पॉर्टन क्लब की टीम ने 2 विकेट खोकर 145 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। चौथा और आखिरी मैच पंजाब लॉयंस क्रिकेट टीम का मुकाबला फ्रेंड्स क्लब बी टीम से हुआ। फ्रेंड्स क्लब बी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में पंजाब लायंस की टीम ने 2 विकेट खोकर 137 रन बना दिए और मैच 8 विकेट से जीत लिया। इस मौके पर नगर परिषद सभापति एवं भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन संदीप दायमा, संयोजक दिनेश बेदी, सह संयोजक पोरस सिंह, विजय सिंगला, दानिश पंडित, जयवर्धन मिश्रा आदि मौजूद थे।
खेल समाचार
भिवाड़ी. क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम।