पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेवाड़ी में Rs.4.50 लाख से भरा एटीएम उखाड़ा लुटेरों की तलाश में भिवाड़ी पहुंची पुलिस

रेवाड़ी में Rs.4.50 लाख से भरा एटीएम उखाड़ा लुटेरों की तलाश में भिवाड़ी पहुंची पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी के ब्रास मार्केट के सामने बावल चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए। एटीएम में साढ़े चार लाख रुपये थे। बुधवार दोपहर कंपनी के कर्मचारी कैश डालने आए तब जाकर इसका पता लगा। बदमाशों के वारदात के बाद राजस्थान में छिपने की सूचना पर बुधवार को रेवाड़ी की सीआईए ने भिवाड़ी क्षेत्र में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से बावल चौक के समीप एटीएम मशीन लगाई हुई है। इसके आसपास अन्य दुकानें भी हैं। यहां पर किसी पर भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। एटीएम बूथ का भी कैमरा खराब था। घटना रात के समय कब हुई इसका पता नहीं लग सका है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे जब एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारी यहां पहुंचे और शटर उठाया तो उनके होश उड़ गए। एटीएम मशीन ही नहीं थी। बैंक व मॉडल टाउन थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एटीएम मशीन में पैसे डालने वाली एजेंसी के सिक्योरिटी इंचार्ज लोकेश कुमार ने बताया कि मशीन में पांच दिन पहले ही कैश डाला गया तथा इसमें अब चार लाख 58 हजार 900 रुपये कैश था।

बदमाश एटीएम को उखाड़कर शटर बंद कर गए। जिसके कारण इसके उखाड़ने का पता तक नहीं चला। बूथ सीसीटीवी खराब है तथा गार्ड नहीं है। हमने टीम गठित कर भिवाड़ी सहित राजस्थान के कई हिस्सों में भेजी हैं। जसवंत सिंह, एसएचओ माडल टाउन, रेवाड़ी

भिवाड़ी. रेवाड़ी में बावल रोड स्थित बूथ जहां से एटीएम उखाड़ा गया।

एटीएम पर ठगी की घटनाएं जारी

महिला के खाते से महीने भर की कमाई गायब

एटीएम से पैसे निकले नहीं लेकिन खाते से कट गए

भिवाड़ी| औद्योगिक नगरी में एटीएम पर ठगी के मामले थम नहीं रहे। बुधवार को भी एटीएम की वजह से अपनी महीने भर की कमाई गंवाने वाली एक दंपति फूलबाग थाने में शिकायत लेकर पहुंची।

भिवाड़ी के रामपुरा स्थित करताल कॉलोनी में रहने वाले बिहार के वैशाली जिले के गुडमियां गांव निवासी पिंटू कुमार पुत्र जोगेन्द्र ठाकुर ने बताया कि उसकी प|ी का बचत खाता भिवाड़ी के यूनियन बैंक में है। उसकी प|ी भी यहां एक फैक्ट्री में काम करती है। जिसका मासिक वेतन खाते में आता हैं। वह आठ अप्रेल को प|ी के साथ विजया बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गया। खाते में आठ हजार दो सौ रुपए बैलेंस था। उन्होंने आठ हजार रुपए निकालने के लिए एटीएम में एंटर किए, लेकिन एटीएम से पैसे निकलने के बजाए दो पर्चियां बाहर आ गई। थोड़ी देर में ही उसके खाते आठ हजार रुपए कटने का मैसेज मोबाइल पर आया तो उनके होश फाख्ता हो गया। जिस पर उन्होंने बैंक से संपर्क किया, लेकिन बैंक ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। बुधवार को पीडि़त मामले की शिकायत लेकर फूलबाग थाने पहुंचे। पहले भी इस तरह कामगारों के खातों से एटीएम के जरिए रुपए कटने के मामले सामने आते रहे हैं।

थाने शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित दंपती।

खबरें और भी हैं...